बूढ़े लोग कितने अकेले होते है। जब तक जिंदा है तब तक इस लोक में और मरने के बाद उस लोक में। कुछ लोग है हमारी भी जिंदगी में। पहले मेरी दादी थी, उनके पास इस लोक में बहुत कुछ तो था, शायद,पूरा तो पता नहीं, लेकिन वो वहां अकेली है। अब मेरी नानी है, काफी अकेली है। जब कभी उनसे बात होती है, लेकिन बात करने पर और गहराइयों में उतरने पर पता चलता है कि चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे कोई तकलीफ है जो उन्हें दिन प्रतिदिन कचोटती रहती है। अब शायद वो इस उम्र में भी पहुंच गई कि किसी को कुछ बताना भी चाहे तो सुनने वाले "ऐसे ही" कहकर छोड़ दे। लेकिन कुछ अकेलापन तो है जो उनके दिल को घेरे रहता है, जिस घर को बनाने में अपना जीवन लगाया हो, लगता है की उस घर की दीवारें भी अब उन्हें अकेलेपन का अहसास करवा रही है। पता नहीं इंसान फितरत से ऐसा है,या इस जीवन में आकर इसी जीवन में उलझ जाता है, शायद उसे उसके मां बाप याद भी आते हो लेकीन वो कुछ कर नहीं पाता। पता नहीं।। लेकीन वो जब तक जिंदा है तब तक उनके अकेलेपन का अहसास किसी को नहीं होता लेकिन उनके मरने के बाद उन दीवारों का सन्नाटा हमें भी काटने लगता है। वो अकेलापन हमारी रूह में उतरकर अंदर से कचोटता है।
खैर ये तो मेरे विचार है, क्योंकि मुझे अहसास होता है......
लेकीन इंसान अपनी फितरत नहीं बदलता।
