नज़्म (मोहब्बत)
कोई क़िस्सा मोहब्बत
का किताबों में
लिखा जाए
और अपना नाम
ना आए तो फिर क़िस्सा अधूरा है
वो क़िस्सा ही नही
बल्के किताबें भी अधूरी हैं
मोहब्बत रिज़्क है जो
ख़ास लोगों पर उतरता है
मोहब्बत शबनमी
क़तरा है जो ठहरा है पलकों पर
ज़रा सी ठेस लगने
पर ये मोती टूट जाता है
ये आँखें रूठ जाती हैं
ये दिल भी टूट जाता है
तुम्हें मालूम है के इश्क़
का उनवान हैं आँखें
मोहब्बत दीन है तो दीन का
ईमान हैं आँखें
मोहब्बत में सुकूने क़ल्ब
का सामान हैं आँखें
अगर दिल जीत जाए
तो खुला एलान हैं आँखें
उन्ही आँखों से वाबस्ता है सब
क़िस्सा मोहब्बत का
ख़ुदाया हर घड़ी ऊँचा
रहे दर्जा मोहब्बत का
मूनीब मुज़फ़्फ़रपुरी ©️®️
