नज़्म)
तेरे हाथों की लकीरों में कितने बर्रे आज़म के नक़्शे समाए हुए हैं
तेरी आँखों में जितने समंदर हैं वो हर घड़ी एक तूफ़ाँ उठाए हुए हैं
तेरी बातों में वो लोच के रात रानी की डाली से ज़्यादा ज़मीं पर झुकी जा रही हो
मेरी साँसें तुझे देख कर ऐसे चलती है जैसे के गाड़ी रुकी जा रही है हो
तेरे अबरू हैं ऐसे तराशे हुए जैसे मुग़लों की तलवार हो जान ए जाँ
तेरी नज़रों में वो तीर है जैसे ग़ाज़ी की रफ़्तार हो जान ए जाँ
तेरी बातों में है वो गरज जैसे सेना की यलग़ार हो
वो ज़बाँ है तेरी जैसे राणा की,अकबर की तलवार हो
तेरे रुख़्सार ऐसे हैं जैसे के मैदान हो जंग का
तुझसे मिलने में लगता है ऐसा के जैसे ये मौसम हो सत रंग का
तेरे ज़ुल्फ़ों में बरगद के जैसी घनी छाओं है
तेरे लफ़्ज़ों में कोयल की कु और बिल्ली की मियाओं है
जब से तुझसे मिला ज़िंदगी एक नए मोड़ पे आगयी
ये नई ज़िंदगी अपने ग़म एक कनारे पे सब छोड़ के आगई
Munib Muzaffarpuri©️®️

