बहुत खुबसूरत है जिंदगी
हमारे लिए खास है ये जिंदगी।
काली रात के बाद उजाले की आस है जिंदगी,
भटके रही के लिए मंजिल की प्यास है जिंदगी।
करले की कड़वाहट संग गुड़ की मिठास दे जाती है जिंदगी,
और दुख के साथ सुख का अहसास भी दे जाती है जिंदगी।
ठोकरें देकर उठाना भी जानती है जिंदगी,
और हार के बाद जीताना भी जानती है जिंदगी।
रुलाती है मगर हँसना सीखा जाती है जिंदगी,
और गम के साथ खुशीयाँ भी दे जाती है जिंदगी।
इसीलिए तो बहुत खुबसूरत है जिंदगी,
हमारे लिए खास है ये ज़िंदगी।।
