इस नज़र ने देखा है आपको जबसे

कुछ इस क़दर् मोह्हबत हो गई है इस दिल को आपसे

कि आपको देखे बिना इन नज़रों को चैन नहीं आता

और जब देखे आपको तो बस देखता रह जाता।


इस नज़र ने देखा है आपको जबसे

कुछ इस क़दर् मोह्हबत हो गई है इस दिल को आपसे

कि आपके पास होने पर दिल की धड़कने बढ़ जाती है

और पास न होने पर धड़कने थम सी जाती है।


इस नज़र ने देखा है आपको जबसे

कुछ इस क़दर् मोह्हबत हो गई है इस दिल को आपसे

कि आपको मुस्कुराते हुए देख हमे मुस्कुराने की वजह मिल जाती है

और उस मुस्कुराते हुए चेहरे से दिल लगाने की वजह भी मिल जाती है।।