महफिल में एक अकेला हम
पास हो फिर क्यूँ दूर हैं हम
हर वक्त तुम्हारी यादों में गुम
हैं खुद में तन्हा तन्हा हम
जां चली गयी बस जिस्म हैं हम
बिन दीपक के बाती हैं हम
था सफर अधूरा, अधूरे हम
हैं खुद में तन्हा तन्हा हम
ख्याबों में भी थे तुम और हम
वादों में भी थे तुम और हम
अब याद तुम्हारी और हैं हम
हैं खुद में तन्हा तन्हा हम
