टूटे दिलों की वेदना,
अब कौन सुनेगा ?
आँसुओं की बहती धारा से,
मोती कौन चुनेगा ?
किसे अपना कहें हम ?
किसको साथी माने ?
सब मुश्किल की घड़ियों में,
बन जाते हैं बेगाने ।
टूटकर बिखरना,
मेरी आदत बन गई है,
लूटकर समेटना,
सबकी फ़ितरत बन गई है ।
मैं सबका सहारा बनूँ,
मेरा सहारा कौन बनेगा ?
टूटे दिलों की वेदना,
अब कौन सुनेगा?
- मुकुल मिश्रा
