खुदके दुःख के बोझ तले,
जीवन जो लोग बिताते हैं,
सोच-सोच तकलीफों को,
हद से ज्यादा घबराते हैं ।

एक प्रश्न है उनसे मेरा,
क्या होता है ये करने से ?
क्या कम हो जाती है विपदा ?
क्या बच जाते हैं मरने से ?

जब जन्म लिया है दुनिया में,
दुःख तो आएगा जाएगा,
जो बिना संघर्ष के जीते हैं,
वो कभी नहीं सुख पाते हैं ।

खुदके दुःख के बोझ तले,
जीवन जो लोग बिताते हैं।

- मुकुल मिश्रा