उदास चेहरे भी खिल जाते हैं तब,
बचपन के बिछड़े यार मिल जाते हैं जब ।

भूल जाना हर परेशानी उनकी बातों से है,
खून से नहीं ये रिश्ते जज़्बातों से है,
सच्ची दोस्ती धन या संपत्ति से नहीं बनती,
ये तो सुख-दुःख में बने रिश्ते-नातों से है ।

जीवन के बगिया में गर पतझड़ का पहरा हो,
यार जब आ जाएं फूल खिल जाते हैं तब,
अकेलेपन का ज़ख्म कितना भी गहरा हो,
उनके प्यार के टाँके से सिल जाते हैं सब ।

बचपन के बिछड़े यार मिल जाते हैं जब।
- मुकुल मिश्रा