आधी रात में इस आधे चाँद ने,
मुझको अधूरेपन का एहसास कराया ।

तबतक हो अकेले जबतक हो अधूरे,
जब पूनम की रात में हो जाओगे पूरे,
सब चमकदार हो जायेगा,
हर कोई तुमको चाहेगा,
जीवन का ये कटु सत्य,
मुझे इस चाँद ने बताया ।

आधी रात में इस आधे चाँद ने,
मुझको अधूरेपन का एहसास कराया।
- मुकुल मिश्रा