चलो! आज फिर लूटा जाए देह की मजबूरी को देश की मजदूरी को किसानों की लाचारी को गरीब की बीमारी को बच्चों के भविष्य को राजनीति मैं सत्य को सैनिकों की शहीदी को दाल, नमक, चीनी को आम आदमी के सपनो को मतलब के लिए अपनो को खिलाड़ियों की मेहनत को अपराधियो की जहमत को सरकार के कर को पुलिस के डर को दूसरे के हक़ को हवा पानी तक को शास्त्रों के ज्ञान को धर्मों के नाम को आदमी के संज्ञान को प्रकति के वरदान को वीरों की गाथाओं को बच्ची और माताओ को इतिहास के पन्नो को शरीर के अंगों को नशे से युवाओं को जन की अपेक्षाओं को राष्ट्रीय योजनाओं को ज़मीर की चेतनाओं को अति कृतिम अणुओं को हवा में बहती तरंगों को कुछ दिल में बसे चैन को नींदों से नैन को