जिंदगी का अनजाना सफर रास्ता कहे कि चल बस मंजिलें कुछ ही  हैं ।। देख इस विराने में भी मैं तेरे साथ हूँ । जो बुना है तूने उसी स्वप्न का यथार्थ हूँ । थक नहीं चलता ही चल देख सामने कि बस मंजिलें कुछ ही दूर हैं ।। यह वृक्ष संग पवन के अजनबी डर से डराते होंगे न हो व्यथित यह डर ही तेरा पहरेदार है । तू  क्यों व्याकुल कि बस मंजिलें कुछ ही दूर हैं ।। हरियाली से अटी यह पगडंडी सूखे पत्ते बिछाए वर्षों से तेरे स्वागत में सजी हैं । धर पग,धीरे मगर मजबूती से । सुन स्वर चलने का कि तू ही सुन पाएगा । जो धुन सजाई है प्रकृति ने । मधुर संगीत यह तू ही गुनगुनाएगा संघर्ष की स्वर लहरी यही कहे कि बस मंजिलें कुछ ही दूर हैं ।।