समुद्र की ऊपरी सतह पर चलने वाली पवन और नीचे तल पर होने वाली कोई हलचल, उठने वाली लहरों का कारण बनती है। यह साधारण सी प्राकृतिक क्रिया में अगर सागर को आत्मा, पवन और तल पर होनी वाली घटनाओं को चित्त स्वरूप मान लिया जाए तो किसी भी विकार रूपी लहर पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा सकती है।

✍मुक्ता शर्मा त्रिपाठी 
हिन्दी अध्यापिका 
श इं ज सिं स मि स्कूल कोटला शर्फ़, बटाला