अपनी खुदी को जवाब दीजिए।
अपने किए का हिसाब कीजिए।

जवाबों में उम्र खपाने वालो,
दिल को ही खुली किताब कीजिए।

रेत में कहाँ तू मोती खोजे?
कभी नदी का सैलाब पीजिए।

सींच स्याही, जिस्म लिख दिए,
कभी रूह को, नायाब कीजिए।

रंग तराजू में, धर्म तोलते
सुर्ख लहू, देख जनाब लीजिए।

कंकरीट बन, खुद को चुभते हो,
मिट्टी में उगा, ख्वाब लीजिए।

काँटे भी, कभी काम आएंगे,
कोंपल पर, हसीं गुलाब दीजिए।
@मुक्तामणि मुक्ता शर्मा त्रिपाठी