मेरा कारवां's image
637K

मेरा कारवां

उफ!
मैं किन प्रश्नों को हल कर रहा हूँ।
मैं किसको छल रहा हूँ।
क्योंकि
मेरे
कदमों की ठोकर खाते।
तलवों से पलटते।
एड़ी की चोट सहते।।
ये धूल कण, रास्ते,
रास्तों के किनारे,
छोटे-बड़े पौधे,
पेड़,
पेड़ों के झुरमुट।
मेरे आगे बढ़ने से रूठ रहे हैं।
क्यों सब पीछे छूट रहे हैं?
Read More! Earn More! Learn More!