जीवन युद्ध लड़ ले संग्रामी।
अब नहीं लड़ा तो कब लड़ेगा?
बन स्वयं मन अंतर्यामी।
जीवन युद्ध लड़ ले संग्रामी।
मरू बने या बने समंदर तेरी कर्मधरा।
तू क्यों डरे बढ़ आगे!
तुझ में है सम्पूर्ण भरत का जोश भरा।
पग तले अग्निशर सिर पर मंडराए ज्वार।
डरना क्या तू बन वेग धर वायु धार।
बन कर अमरत्य, अपना कर सत्य।
कर ले ये भय का सिंधुपार।
बन...अंतर्यामी।जीवन.... संग्रामी।
तेरी राह तके देख झांसी की रानी।
मत बन अब तू भ्रामी।
जीवन युद्ध लड़ ले संग्रामी।
बन स्वयं मन अंतर्यामी।
जीवन युद्ध लड़ ले संग्रामी।