सुकोमल पत्ते झड़़ जाएंगे।
समय की सूली चढ़ जाएंगे।
क्यों, तुम मन को भटकाते?
अरे! क्यों जी को तड़पाते?
जो रचा उसने, न बदसूरत है।
आप बहुत खूबसूरत हैं।
बलिष्ठ मौत से डर जाएंगे।
घड़े सभी यह भर जाएंगे।
क्यों हो तुम मन भटकाते?
अरे! क्यों जी को तड़पाते?
जो रचा उसने न बदसूरत है।
आप बहुत खूबसूरत हैं।
खूबसूरत चेहरे मर जाएंगे।
चढ़ते सूरज ढल जाएंगे।
क्यों हो तुम मन भटकाते?
अरे! क्यों जी को तड़पाते?
जो रचा उसने न बदसूरत है।
आप बहुत खूबसूरत हैं।
मुक्तामणि-मुक्ता शर्मा त्रिपाठी
