उसे दुल्हन बनाया जा रहा था

हमारा कल मिटाया जा रहा था

 

दियों में रोशनी भरने की ख़ातिर

किसी का घर जलाया जा रहा था

 

उन्हें ऊँचा दिखाने की खुशी में

हमारा कद घटाया जा रहा था

 

किसी की आँख का पानी सुखाकर

कहीँ दरिया बहाया जा रहा था

 

चमन आबाद होगा ये बताकर

गुलों का फिर बनाया जा रहा था

 

कोई बेख़ौफ़ होकर चल रहा था

कहीं दामन बचाया जा रहा था

Dr mukesh nausran