तुम आधी -पौनी रात लिखो
तुम चाहो तो बरसात लिखो
सब सीधा- सीधा लिखते है
तुम थोड़ा कुछ अपवाद लिखो
सब लैला लैला लिखते हैं
तुम शीरीं को फ़रहाद लिखो
सब ख़ामोशी पर लिखते हैं
तुम थोड़ा कुछ संवाद लिखो
सब मुझको अच्छा लिखते हैं
तुम थोड़ा कुछ बर्बाद लिखो
सब अंधकार पर लिखते हैं
तुम सूरज पर शुरुआत लिखो
तुम चाहे रुचिकर बात लिखो
तुम चाहो तो परिहास लिखो
तुम काली वो ही रात लिखो
तुम उस पर कोई बात लिखो
Dr Mukesh nausran
01/01/2025

