बात  सच्ची  है मगर  बात  बनाने वाले

राज़  उगलेंगे  मेरा  राज़  छिपाने वाले


रेल दिखती है मुझे ख़्वाब में आने वाली 

लोग  दिखते  हैं  मुझे हाथ हिलाने वाले


सामने  आयें   मेरा  साथ निँभाने  वाले

याद  आते  हैं  मुझे  छोड़ के जाने वाले


जब भी देखूँ तू मुझे पास नज़र आता है

हाल पूछें  हैं   मेरा  हाल  बताने  वाले


मैं समझता था ज़माने से जुदा है लेकिन

आज  देखे   हैं   तेरे  रंग   ज़माने  वाले

dr mukesh nausran

21/12/2024