न जाने किसका घर आबाद होगा
न जाने कौन फिर बर्बाद होगा
किसी को रास न आयेगी,,,चाहत
न जाने कौन फिर दिल-शाद होगा
कफ़स में फिर से कोई क़ैद होगा
परिंदा फिर कोई आज़ाद होगा
ये मौसम शादियों का आ गया है
यहाँ फिर से कोई नाशाद होगा
किसी शीरीं के अरमाँ जल उठेंगे
यहाँ पर फिर कोई फ़रहाद होगा
रची होगी कहीं हाथों पे मेहंदी
किसी का दिल लहू से लाल होगा
किसी के दिल से निकली होंगी आहें
कोई फिर ख़ैर से आबाद होगा
Dr mukesh nausran
29/11/2024

