झूठ कहते है के इक बार ही  हो  सकता है

इश्क़ इक शख़्स से कई बार भी हो सकता है


ये ज़रूरी  नहीं  हर  बात पे सर  झुक जाये

सामने वाले  का  इनकार  भी  हो  सकता है


रूठना   उनका  और  मेरा  मनाना  फिर से

ये करिश्मा तो  कई  बार भी  हो सकता है


हर इक इल्ज़ाम मेरा सर पे लिया है उसने

इतना बाज़र्फ़ मेरा यार  ही  हो  सकता है


ज़ख़्म  देने  की  उसे  सोच  भी  लेते  कैसे

ऐसी सूरत से तो बस प्यार ही हो सकता है

composer: dr mukesh nausran

09/10/2024