रुख़्सत वो जब हुआ तो बताकर नहीं गया
आदाब दोस्ती के निभा कर नहीं गया
हालात कह रहे थे कि मारा है इश्क़ ने
इल्ज़ाम दोस्ती पे लगा कर नहीं गया
चेहरा बता रहा था कि नाराज़ है बहुत
लेकिन मिरी ख़ता वो जताकर नहीं गया
देखा नहीं पलट के मुझे एक बार भी
जाते हुए ये रश्म निभा कर नहीं गया
composer: dr mukesh nausran
05/09/2024

