नये मौसमों का पता पूछता है
वो हमसे हमारी ख़ता पूछता है
बिछुड़ने का हम पे वो इल्ज़ाम धर के
न आने की हमसे वजह पूछता है
ख़ुदाया बचाये हमें गुलरुखों से
जला कर घरौंदे सज़ा पूछता है
ज़माने के ढाकर सितम सारे हम पर
म’आनी वो पास-ए-वफ़ा पूछता है
जलाकर वो सारे पते वापसी के
वो घर-वापसी का पता पूछता है
अदायें है क़ातिल मेरे हम-नशीं की
वो क़ातिल के सारे निशाँ पूछता है
31/08/2024
dr Mukesh nausran

