अगर बेटी नहीं  होंगी, किसे  बहना  पुकारोगे

रखोगे सर कहाँ अपना, कहाँ से  माएँ लाओगे 

सुनोगे किससे फिर लोरी, कभी सोचा है कुछ तुमने

कहाँ से लाओगे नस्लें , जिन्हें वारिस पुकारोगे


रखो कुछ तो हया बाकी, इन्हें सम्मान  दो इनका

पढ़ायेंगे हर इक बेटी, इन्हें अफ़सर बनायेंगे


तुम्हारे वास्ते दिन भर ,कोई रस्ता  क्यूँ देखेगा

तुम्हारी ख़ैरियत की फिर, दुआएँ कौन माँगेगा

Dr Mukesh nausran

19/08/2024