ग़ज़ल
निगाहों का उसकी इशारा नहीं है
मुझे अब किसी का सहारा नहीं है
मिरे बाद भी उसने की है मुहब्बत
मुहब्बत में उसको ख़सारा नहीं है
मुझे ये सुकूँ है वो खुश है वहाँ पर
मुझे उससे मिलना दोबारा नहीं है
सुना है मुहब्बत में जायज़ है ये सब
नज़र फेर लेना किनारा नहीं है
तुझे बेवफ़ा मैं कहूँ भी तो कैसे
तेरी नेकियों का इदारा नहीं है
composer: dr mukesh nausran
11/03/2024

