कोई अपनों से खफा है कोई गैरों से
पर तू कभी ना खफा होना खुद से
यहां रोज जुदा होने की शिकायतें आती है
जमाने भर से
पर तू खुद को जुदा ना करना खुद से
यहां लोग रोज लड़ते हैं गमों से
पर तुम हर वक्त दोस्ती करना
खुशी के लम्हों से
अगर कमी हो तो ढूंढना खुद में
ए दोस्त कभी शिकायत नहीं करना जमाने से