बातें कुछ सझीं सी,
बातें कुछ मंझी सी
सच कहूँ तो कुछ अच्छी सी
और कुछ विचित्र सी
फिर भी.....तुम याद नही आते अब।
था एक समय वह भी
जहाँ किए अपने होने के वादे,
बस उस एक बात पर
तुम कह गये वो सब भुला दे
बस तुम याद नही आते अब।
बता दूँ लिखने की वजह
शायद है इस क़लम को मंज़ूर,
दोस्त अपना हम तुम्हें मान लिए थे
अब लगता है बेवजह क्यूँ तुम्हें जान लिए थे
बस उस तरह याद नहीं आते तुम।।
