लिखने लगा था क्यों
बस तुम्हारी याद में,
खो गया था क्यों
उन्ही कुछ पलों में,
रहने लगा था क्यों
बेवजह सी बातों पर,
सोचने लगा था क्यों
बस उन्हीं वादों के सहारे,
जीने लगा था क्यों
ख़ुद की बात मनवाने को,
रोने लगा था क्यों
दूर हो जाने के डर से,
बखरने लगा था क्यों
उन पुरानी यादों पर,
हसने लगा था क्यों
उन्हीं सब बातों पर,
ठहरने लगा था क्यों
अपने को पराया,
समझने लगा था क्यों
सही को ग़लत,
देखने लगा था क्यों
अब जाना कि मैं लिखने लगा था क्यों..
