जिन्दा हूँ जिन्दा रहने दे

ऐ दुनिया मुझे चैन से रहने दे

मौत बरहक़ है चलो कोई बात नहीं

अभी कुछ नेकियां मुझको भी कमाने दे


खुली किताब है जिंदगी

फिर भी समझ न पाया

मैं भूलता रहा वो पढ़ाते रहे

माँ-बाप ने बहुत कुछ बताया


कश्तियों से घिरा हूँ

फिर भी पानी है पैरों में

सबके पेट भरता हूँ गांव में

फिर भी भूखा हूँ इस शहरों में


धुन बजती रही किनारे पर समंदर के

कश्तियाँ भी आवाज़ से टकराती रहीं

मल्लाहे चलाते रहे चप्पू भी लगातार

मछलियां भी पानी से गुफ़्तगू करती रहीं


बड़ी काम आती होशियारी कभी कभी

कभी कभी मन करता है सब भूल जाने का


-Muhammad Asif Ali