दर्द होकर भी जिंदगी में दर्द नहीं होते
माँ-बाप अगर होते तो हम नहीं रोते
हमारी चोट भी हम पर असर नहीं करती शायद
दुनिया से कह दो उनको भी कोई रोके।
करता रहा तरक्की जब तक
मेरी माँ मेरी मेरे पास थी
अब आदत भी छूट गई
और छूट गई जो आस थी।
आसमानों से मेरा पुराना रिश्ता है
जमीं से भी मैंने नाता जोड़ रखा है
कुछ कमी है तो दुनिया में है साहब
बे-वजहों का दामन मैंने छोड़ रखा है।
टूटी हुई है चारपाई
नफ़रत नहीं सीने में
कोई दुश्मन भी अगर आ जाए
जगह बहुत है इस करीने में।

