आबरू औरत की हो इतनी तो सदा

मर्द हो जाए फ़िदा देखकर उसकी अदा

बज़्म हो तो ग़ालिब ही लिख देते हैं उस पर शेर

अब आसिफ़ को भी मिल जाए लिखने की वजह


-----------------------------------------


चिराग़ बुझ जाया करते हैं आधियों में

तूफ़ानों मे अक्सर उजाला नही होता


यूं तो झोपड़ियां भी महकती हैं ईमान से

बेईमान का बिल्डिंगों में भी गुज़ारा नहीं होता


हवाएं चलती हैं तो पेड़ों को सहना पड़ता है

डालियां टूट जाती हैं मगर घोंसला नही बिगड़ता

-----------------------------------------------


जिन्दा हूँ जिन्दा रहने दे

ऐ दुनिया मुझे चैन से रहने दे


मौत बरहक़ है चलो कोई बात नहीं

अभी कुछ नेकियां मुझको भी कमाने दे!


-------------------------------------------


चट्टान ही चट्टान से टकराया नहीं करती

दो खंजरों के बीच तलवार आया नहीं करती


बस्तियां उजाड़ना तो बहुत आसान है साहब

जब तक ग़ुरबत से ग़ुरबत मिल जाया नहीं करती


खोखलें हो जाते हैं मकान एक बुनियाद के बाद

अमीरी गरीबी को कुछ बी पढ़ाया नहीं करती


-----------------------------------------------------


सोचते रहते हैं कई लोग यहां बदलाव की

शुरुआत अगर नही होगी तो फिर बदलेगा कौन


मुश्किलें आएंगी तो उनको सब झेल जाएंगे

बे-वजह यहां सत्ता से उलझेगा कौन


कीमत चुकानी पड़ती है हर अच्छे काम की

इंकलाब के साथ मैं हूं मेरे साथ डटेगा कौन