आके मिल ले किसी पहर तन्हा
दिल से क्यों है तू बे- ख़बर तन्हा
मैं ना कहता था छोड़ देगा वो
करना पड़ता है ना सफ़र तन्हा
जिसको अपना समझ रहा था तू
कर गया देख किस क़दर तन्हा
पास तेरे नहीं है कोई ग़म
मार अब पत्थरों पे सर तन्हा
क़ब्र में जाके लेटना है मुझे
मुझको वो भी मिलेगा घर तन्हा
Shadab Mirza
