नारी वंदन अभिनंदन का यह स्वर्णिम अवसर था
संसद में फिर फेल हुआ नारी वंदन अधिनियम था ।।
नारी सबपे भारी है ये नारी ही दिखलाएगी ।
समय बड़ा बलवान है भैया नारी ही सिखलाएगी ।।
नारी का गुणगान करे सब हक ना कोई देता है ।
नारी ही सब त्याग करे कोई भी त्याग ना करता है ।।
नारी तू नारायणी , तू ही दुर्गा - काली है ।
महिसासुर मर्दन करने की बारी फिर से तेरी आयी है ।।
~ महेश शर्मा
