कृष्ण कृष्ण गाएंगे तो,

कृष्ण नहीं आएंगे ।

गाएंगे जो राधा राधा ,

कृष्ण मिल ही जाएंगे।। 



कृष्ण को जो पाना है तो ,

मंदिरों में न ढूंढिए ।

मन से हृदय से जरा,

मेल को हटाइए।।


ऊंचे-नीचे भेदभाव ,

द्वेष को भगाइए ।

प्रेम में बसे हैं कृष्ण ,

कृष्ण को जगाइए ।।


दीनन की कीजे सेवा,

 गाय को बचाइए ।

फिर भी मिले ना कृष्ण,

धाम वृंदावन जाइए ।।