कोई मास्टर जी कहता है कोई गुरुदेव समझता है ।
मगर हम राष्ट्र निर्माता कोई कोई समझता है ।।
करेंगे नव राष्ट्र निर्माण यह वादा हमारा है ।
जो है पथ में हमारे शूल उन्हें भी फूल बनाना है ।।
मन में है अटल विश्वास जुनू भी है सीने में ।
करेंगे हासिल वो मंजिल कभी ना हार मानेंगे ।।
हमेशा कर्म करना है नव निर्माण करना है ।
सबकी आशाएं हमसे है मेरी विनती भी सबसे है ।।
