कोई आशिक कहता है कोई मजनू समझता है ।
मगर मछली की मजबूरी तो बस चातक समझता है ।।
नहीं हूं दूर मैं तुझसे नहीं हो दूर तुम मुझसे ।
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है ।
तेरा जाना जरूरी था मेरा रुकना जरूरी था ।
समझती तुम भी हो मुझको समझता मैं भी हूं तुमको ।।
याद आती है जब तेरी तो पागल हो ही जाता हूं ।
मैं चातक सा तड़पता हूं तू मछली सी तड़पती है ।
