आपके जाने से मैं,
मैं ना रही ,
ना कोई वजूद रहा मेरा,
हर मोड़ पर आपका साथ रहा,
कभी कोई कमी का अहसास ना रहा,
हर इच्छा को जाना आपने,
हर गम को पहचाना आपने ,
आपकी जुबां पर मेरा नाम आते ही
मैं दौड़ी चली आती,
मैं तो आपकी वहीं गुड़िया रानी थीं...
आपकी कमी हर दम साथ रहती हैं...
कुछ उम्मीदों से परे हो मेरे साथ .....
सबसे पहले आपकी याद आती हैं ..
मेरे सपनों की उड़ान थे आप ,
मेरे पंखों की परवाज़ थे आप,
Bb ✍? सुमित्रा