यादें यात्रियों की तरह होती हैं और जिंदगी किराए के ऑटो रिक्शा की तरह। बिना यात्री के ऑटो रिक्शा ऊबड़- खाबड़ रास्तों पर चलते हुए बस आवाज ही करता है। एक यात्री को जितनी जरूरत एक ऑटो रिक्शा की होती है शायद उतनी ही जरूरत ऑटो रिक्शा को यात्रियों की होती है। एक याद बनाने के लिए दो लोगों का होना जरूरी है और जब याद बन जाए तो उसे कोई न कोई ऑटो रिक्शा चाहिए ही होता है। बिना यादों के जीना या जिंदगी के ऑटो रिक्शा में किसी का न होना हमारे अंदर बस शोर ही पैदा करता है।
