शायद इस दुनिया में मुझसे
सारे लोग ही अच्छे हैं।
कोई बात अगर सच मैं कह दूं,
कोई बात अगर मन की कह दूं,
सब लोग गलत मुझे कहते हैं;
कोई बात अगर पूछे मुझसे,
मैं बात भले ही उनकी कहूं,
औरों से उनकी बात रहे,
मुझे लोग बुरा कर देते हैं,
शायद इस दुनिया में मुझसे
सारे लोग ही अच्छे हैं।