सावन की बारिश आती है
साथ तुम्हारे भी लाती है,
तन पर हर एक बूँद मुझे
एहसास तेरा दे जाती है;
रातों को जगती रहती हूँ,
बारिश को सुनती रहती हूँ,
घड़ी के एक-एक पल में मैं
नाम तुम्हारा जपती रहती हूँ,
मन व्याकुल हो जाता है
जब पास तुम्हे न पाता है,
क्यों सावन का ये मौसम
मेरे तन को सुलगाता है?
क्या बारिश है ये बूँदें
तुमसे कुछ ना कह पाती हैं?
क्या भूल गये हो तुम मुझको?
क्यों याद तुम्हें ना आती है?
मन करता चिड़िया बन कर
मैं पास तुम्हारे आ ‌‌‍जाऊॅं,
कह कर तुमसे सारी बातें
मैं पास तुम्हारे सो जाऊॅं,
दिन रात तुम्हें ही याद करूॅं,
सपने देखूं सोते-जगते,
दर्पण देखूं तुमको पाऊॅं,
जो हवा चले लगे तुम आए,
हर आहत में मुझको अब तो
बस तेरी आहट आती है,
सावन की बारिश आती है,
साथ तुम्हारे भी लाती है।