समय सत्य है समय अटल,
समय परे ना कोई पटल; 
समय शक्ति है समय है दंड, 
समय शक्ति अत्यंत प्रचंड; 
समय चोट है समय प्रहार, 
समय करे सबका उपचार;
समय कर्म है समय ही फल,
समय साथ हर योग प्रबल;
समय आदि है समय ही अंत,
समय की सीमा दिग-दिगन्त।