कोई प्रीत की ऐसी बात नहीं,
जो मैं तुमसे ना कह पाया;
माना मैने कुछ कहा नहीं,
पर कुछ भी ऐसा बचा नही,
जिसको तुमने न सुन पाया ,
कोई प्रीत की ऐसी बात नहीं,
जो मैं तुमसे ना कह पाया;
माना ना मिले अधरों से अधर,
ना हृदय-आलिंगन हो पाया,
नयनों की बातें नयनों से,
मन ने ही मन को पढ़ पाया,
कोई प्रीत की ऐसी बात नहीं,
जो मैं तुमसे ना कह पाया ।