जिंदगी का मौसम सबका कहाँ एक सा होता है,
कहीं बसंत सा नया, कहीं सावन सा रंगीला होता है,
कहीं जून की गर्मी में इंतजार छांव का होता है,
कहीं किसी की रातें शरद सी शुष्क और अकेली है,
कहीं किसी के पतझड़ में पत्ता भी अपना न होता है,
जिंदगी का मौसम सबका कहाँ एक सा होता है।