क्यों लालच करता है बंदे,
क्या ऊपर ले जाएगा,
यहीं कमाया यहीं बढ़ाया,
सब नीचे रह जाएगा।
ईर्ष्या कर और द्वेष भी रख ले,
क्या उससे मिल जाएगा,
मेहनत करने वाले की,
किस्मत को बदल न पाएगा।
मद में रह अभिमान में रह तू,
कुछ और न तू बन जाएगा,
मानव है मानव ही रहेगा,
अंत बदल न पाएगा।
क्यों लालच करता है बंदे,
क्या ऊपर ले जाएगा,
यहीं कमाया यहीं बढ़ाया,
सब नीचे रह जाएगा।
