जिंदगी की किताब में कुछ पन्ने खाली रह गए

कभी अल्फाज़ न मिले तो कभी क़िरदार रह गए

कुछ चेहरे अजनबियों की भीड़ में अपने से लगे

पर वो दिन के उजाले में रात के सपनों से लगे

कभी जज़्बात की स्याही का रंग सुर्ख न था

तो कभी दिल के करीब चेहरे अपने न लगे

जिंदगी की किताब में कुछ पन्ने खाली रह गए

कभी अल्फाज़ न मिले तो कभी क़िरदार रह गए..