हर राह में अंधे बैठे हैं,
किस किस को घर पहुचाओगे,
हर साख पे उल्लू बैठे है,
तुम किस किस को समझाओगे,
वो सच को सच ही न मानें,
हर बात में वो अपनी तानें,
वो अंधभक्ति का सुर गाएं,
वो हर बात तुम्हारी झुठलाएं,
कोई काम उन्हें आता ही न,
हर काम और से करवाएं,
तुम जो उनसे बतियाओगे,
सिर अपना ही खुजलाओगे,
अपना माथा ही पीटोगे,
क्यों तुमने उनको समझाया,
क्यों तुमने उनको ज्ञान दिया,
फिर सोच सोच झुंझलाओगे,
वो न सुधरे न सुधरेंगे,
वो तुम पर ही मुस्काएंगे,
तुम बस चिड़कर रह जाओगे,
खुद के मन को समझाओगे
कि हर राह में अंधे बैठे है,
किस किस को घर पहुचाओगे,
हर साख पे उल्लू उल्लू बैठे है
तुम किस किस को समझाओगे।

