छोटे बच्चे होते सच्चे,
बातें उनकी तो अमृत हैं,
वो हँसे तो जैसे फूल खिलें,
उनकी दुनिया तो जन्नत है।
छोटे बच्चें जब भी रोते,
आँसू की नदियां बहती हैं,
घर में भूकंप आ जाते हैं,
हर ओर कोलाहल होता है।
छोटे बच्चे जब ज़िद करते,
अपनी बात पे वो अड़ जाते हैं,
रोते, गाते, प्यारी बातों से
अपनी ज़िद मनवाते है।
छोटे बच्चें जब सोते हैं,
चैन सभी को आता है,
मम्मी-पापा, अम्मा-बाबा
को काम तभी सुहाता है।

