बड़े जोर की नींद है आती
मन उठने का नही करता है,
रोज -2 स्कूल क्यों जाना,
बच्चों की कोई न सुनता है।

बहुत वजन बस्ते में होता
पीठ दर्द कर जाती है,
लिखते-2 हाथ हैं दुखते
मैम बहुत लिखवाती है।

होमवर्क मिलता है इतना
करते-2 थक जाती हूं,
कॉपी के पन्ने को भरकर
पेंसिल मेरी घिस जाती है।

सच कहती हूं मम्मा तुमसे
मैं नही शरारत करती हूं,
फिर न जाने तुमसे क्यों
मेरी मैम शिकायत करती हैं,  

बिस्कुट, टॉफी, चॉकलेट को
टिफिन में क्यों न रखती हो,
ये बड़ी - 2 रोटी खाने का
समय न मुझको मिलता है।

बड़े जोर की नींद है आती
मन उठने का नही करता है,
रोज- 2 स्कूल क्यों जाना
बच्चों की कोई न सुनता है।