बिन कहे गर समझ जाओ तो आंखों से इशारा कर दो

झटक कर जुल्फ क्या देखती हो ये इशारा दोबारा कर दो



मैं तो तुमको देखकर कुछ कैद सा हो जाता हूं....


क्यों ना तुम मुझे अपने इश्क में आवारा कर दो


दिन तो सारी दुनिया को दे ही रखा है तुमने

मगर क्यों ना तुम अपनी शामों को हमारा कर दो


क्यों ना तुम मुझे अपने इश्क में आवारा कर दो


~ सुरेश 'सागर'